छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 9717 और लोगों कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 9717 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,73,060 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 459 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 11,981 लोगों ने गृह पृथक वास पूर्ण किया है। राज्य में 199 मरीजों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए यूपी के जेवर पहुंचे सौ ऑक्सीजन सांद्रक

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,73,060 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 7,40,283 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।राज्य में 1,21,836 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 10,941 मरीजों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,50,606 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2869 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार