Jammu-Kashmir से तीन साल के भीतर लगभग दस हजार महिलाओं के गायब होने के मुद्दे पर AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

By नीरज कुमार दुबे | Aug 12, 2023

कश्मीर घाटी में आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश से 9,000 से ज्यादा महिलाओं के लापता होने को लेकर प्रदर्शन किया। हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने महिलाओं के लापता होने संबंधी आंकड़ों का खुलासा किया है। इसके बाद श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में दर्जनों आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, "क्यों? कौन? कहां? लापता 9765।" इस दौरान आप मीडिया कमेटी के अध्यक्ष नवाब ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सभी लापता महिलाओं के मुद्दे पर जवाब देने को कहा। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ और आपके सिस्टम में क्या खामी है? उन्होंने कहा कि ये 9,765 महिलाएं कौन हैं और उनके लापता होने के पीछे क्या कारण है? और वे लापता महिलाएं कहां हैं? उन्होंने यह भी जानना चाह कि क्या आप उन लापता लोगों का पता लगाने के लिए कुछ कर रहे हैं?" मीडिया से बातचीत में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने भी कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay