उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित 98 मरीजों की मौत, 6,494 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 वायरस से 98 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 4,869 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में प्रदेश में 6,494 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 342788 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में इस समय 67,825 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 270,094 मरीज इससे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटो में सबसे अधिक 16 मौत राजधानी लखनऊ में हुयी। इसके बाद कानपुर में 13, गोरखपुर में सात, मेरठ में पांच लोगों की मौत हुयी है। कोविड—19 के नये मामलो में प्रदेश में लखनऊ सबसे ऊपर है जहां 1244 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद कानपुर में 407, प्रयागराज में 336 नये मामले, गाजियाबाद में 191 मामले और वाराणसी में 239 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्य सचिव के मुताबिक उप्र में बृहस्पतिवार को एक लाख 55 हजार कोविड परीक्षण किये गये। अब तक प्रदेश में 82 लाख 85 हजार परीक्षण किये गये जो कि देश में सर्वाधिक है।

प्रमुख खबरें

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

Eid Look 2026: कम बजट में पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक, ट्रेंड में हैं ये ज्वेलरी सेट्स

Norway Chess में Gukesh vs Carlsen की जंग, क्या किंग को मात देंगे विश्व चैंपियन?