Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य 0.30 यूरो बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी ने यह कदम नियामकीय मंजूरियों में देरी के मद्देनजर उठाया है। टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के माध्यम से इवेको के रक्षा कारोबार को छोड़कर उसके अन्य कारोबार के अधिग्रहण की योजना की घोषणा की थी।

टाटा मोटर्स ने सितंबर में इवेको के सभी बकाया साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान वाली स्वैच्छिक निविदा पेशकश शुरू की थी। इस पेशकश को स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर, 2026 तक रहेगी। इवेको ग्रुप के शेयरधारकों को संबंधित प्रस्तावों पर मतदान के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में हिस्सा लेना है।

इवेको के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से इस सौदे का समर्थन किया है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि पहले की पेशकश कीमत इवेको के उचित और पूर्ण मूल्यांकन को दर्शाती थी। हालांकि, आवश्यक पूर्व मंजूरियों की प्रक्रिया में शुरुआती अनुमान से अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने पेशकश मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है।

कंपनी ने कहा कि संशोधित पेशकश मूल्य 17 जुलाई, 2025 को इवेको के शेयर भाव से 33.47 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, दिल्ली पहुँचा कश्मीर मॉडल

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

Yes Milord: आंदोलनजीवी की सरकारी भाषा बताओ? सत्यम वर्मा पर NSA आदेश में इस्तेमाल शब्द को लेकर हाईकोर्ट ने मेधा रूपम से पूछा सवाल

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना