उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर आए 992 कोरोना केस, वीकेंड पर सख्ती बढ़ा सकती है योगी सरकार

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 992 नए मामले आए हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश में 1,66,033 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9,36,00,940 सैंपल की जांच की जा चुकी है। मामलों में वृद्धि के साथ ही योगी सरकार हरकत में आ गई है। जानकारी के मुताबिक के सरकार कोरोनावायरस को लेकर अब सख्ती लगाने के मूड में है। इसके लिए वीकेंड कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की जा सकती है। पाबंदियों को लेकर आज शाम योगी सरकार में कोरोना को लेकर बनाई गई टीम-9 एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। राज्य में कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के भी मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके साथ ही कुल मामलों की संख्या अब 26 हो गई है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3117 तक पहुंच गई है।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत