देश में कोरोना वायरस के 9,923 नए मामले, 17 और मरीजों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

नयी दिल्ली। देश में मंगलवार को कोविड-19 के 9,923 नए मामले आने से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 4,33,19,396 हो गई, तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 79,313 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 17 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या 5,24,890 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अपनों का भी नहीं मिला साथ ! उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक, एकनाथ शिंदे की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

देश में संक्रमण से अब तक कुल 5,24,890 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 1,47,888 महाराष्ट्र से, 69,889 केरल से, 40,113 कर्नाटक से, 38,026 तमिलनाडु से, 26,238 दिल्ली से, 23,527 उत्तर प्रदेश से और 21,209 पश्चिम बंगाल से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी