ममता बनर्जी ने की राज्य में 30 मार्च तक सभी खेल स्पर्धाएं स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण राज्य में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं को 30 मार्च तक स्थगित कर दिया।

ममता ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से भी आई लीग मैच कराने के फैसले पर दोबारा विचार करने और हालात सुधरने तक स्थगित करने का आग्रह किया जिसमें मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच खाली स्टेडियम में होने वाला मैच भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: नहीं होगा कोई शोर, न ही कोई हूटिंग, ऐसे खेले जाएंगे IPL के मैच

राज्य के सभी खेल संघ के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ममता ने ऐहतियात के तौर पर सभी प्रतियोगिताओं को 30 मार्च तक स्थगित करने को कहा। उन्होंने बैठक के बाद कहा, ‘‘हम अगले 15 दिन में हालात पर नजर रखेंगे। हमने जिला या राज्य स्तर पर किसी भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराने का फैसला किया है। हम 30 मार्च को फिर हालात की समीक्षा करेंगे। ’’ इस बैठक में बंगाल क्रिकेट संघ, ईस्ट बंगाल, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग और एआईएफएफ और भारतीय फुटबाल संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल