पीलीभीत में फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने पर Sri Lankan महिला समेत तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कलां में एक श्रीलंकाई महिला, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति को फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम बदलकर निवास और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाए गए।

इनके आधार पर आधार कार्ड बनवाया गया और पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया। पुरनपुर कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय, बरेली से मिले शिकायत पत्र पर शेरपुर कलां निवासी मोहम्मद इमरान की पत्नी जैनब बेगम के पासपोर्ट की जांच की गई। जांच में पासपोर्ट गलत तरीके से बनवाए जाने का मामला सामने आया।

इसके बाद 12 नवंबर को थाना पूरनपुर में भारतीय न्याय संहिता, आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम तथा पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में मोहम्मद इमरान, उसकी पत्नी सुरैनी श्री वन्तिका उर्फ जैनब बेगम और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नजीब खां को गिरफ्तार किया है। जैनब बेगम का स्थायी पता श्रीलंका का है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इमरान 2018 में काम के सिलसिले में जॉर्डन गया था। वहां उसकी मुलाकात श्रीलंकाई नागरिक सुरैनी श्री वंतिका से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद सुरैनी मार्च 2019 में पर्यटक वीजा पर भारत आईं और उसने इमरान से निकाह किया।

इसके बाद महिला का नाम बदलकर जैनब बेगम रखा गया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections: 23 जांच एजेंसियों को नकदी और शराब की अवैध आवाजाही रोकने के निर्देश

Chamoli के पोखरी में भालू के आतंक पर प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना स्थगित

टिहरी में Pushkar Singh Dhami ने 52.55 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं की रखी नींव

RERA बकाये पर Ansal Group के तीन निदेशक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार