टीम मालिकों की बैठक में IPL मैचों में कटौती सहित सात विकल्पों पर हुई चर्चा: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

मुंबई। बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को दो सप्ताह तक निलंबित करने के बाद शनिवार को आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ बैठक में मैचों की संख्या में कटौती करने पर चर्चा की। बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया और इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला भी रद्द कर दी। बीसीसीआई सूत्र ने बैठक के बाद गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गयी जिनमें आईपीएल मैचों में कटौती करना भी शामिल था।’’

भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 80 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये। इसके बाद सरकार ने भीड़ से बचने के लिये खेल प्रतियोगिताओं को दर्शकों के लिये बंद करने के निर्देश दिये। सूत्रों ने इसके साथ ही पुष्टि की कि बैठक में टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं की गयी। कोविड-19 के कारण विश्व भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा कि बीसीसीआई, आईपीएल और (आधिकारिक प्रसारक) स्टार (स्पोर्ट्स) ने स्पष्ट किया कि हम वित्तीय नुकसान के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल