ट्रंप ने PM मोदी को बताया अपना अच्छा दोस्त, कहा- भारत में अच्छे बीते 2 दिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने की गई भारत यात्रा पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ‘‘बहुत अच्छे’’ मित्र हैं और भारत में उनके दो दिन शानदार बीते।

ट्रम्प ने 24 से 25 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा की थी। उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और उच्चाधिकार प्राप्त प्रतिनिधिमंडल भी गया था। वे अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली गए थे।

इसे भी पढ़ें: खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आईं कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में बहुत अच्छा वक्त रहा। दो दिन शानदार बीते और मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने लोगों के मित्र हैं क्योंकि जब मैं उस स्टेडियम में था तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह अद्भुत कार्यक्रम था। मुझे उनके साथ रहना बहुत अच्छा लगा।’’ राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमने हर किसी मुद्दे के बारे में बात की थी।

प्रमुख खबरें

आरक्षण पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, कहा Constitution के दायरे में ही मिलेंगे हक, किसी के साथ अन्याय नहीं

The Traitors 2 में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, शेयर किए अपने Career के शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नहीं मांगेंगे अगला कार्यकाल

Kashmiri Pandit कर्मचारियों को मिली आतंकी धमकी, नाम और फोन नंबर किए गए सार्वजनिक, प्रशासन ने दिया 25 अगस्त तक Work From Home