कोरोना वायरस के खौफ में अमेरिका, ट्रंप ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस बात की संभावना अधिक है कि उनकी कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं नहीं कह सकता कि जांच नहीं होगी...अधिक संभावना है कि जांच होगी।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक संवाददाता सम्मेलन में उनसे लगातार यह पूछा गया कि वह जांच क्यों नहीं करा रहे जबकि गत सप्ताहांत उन्होंने ब्राजील के उस अधिकारी से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और उनके संचार प्रमुख फैबियो वाजगार्टन से फ्लोरिडा में मुलाकात की थी। वाजगार्टन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि बोलसोनारो संक्रमित नहीं पाए गए।

इसे भी पढ़ें: प्रिंस चार्ल्स समेत डोनाल्ड ट्रंप ने अपनाया नमस्ते स्टाइल, बोले- हाथ नहीं मिलाएंगे

ट्रम्प ने कहा, ‘‘उस कारण से नहीं बल्कि मुझे लगता है कि मैं इसे वैसे भी करूंगा।’’ इससे दो दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति को कोरोना वायरस की जांच कराने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जांच जल्द ही की जाएगी। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही समय तय कर लेंगे। अभी कोई लक्षण नहीं हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति से हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। बोलसोनारो शानदार व्यक्ति हैं। वह ब्राजील के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। वह जांच में संक्रमित नहीं पाए गए इसका मतलब है कि कुछ भी गलत नहीं है।’’ इस बीच ट्रम्प ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, इससे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की राशि मिलेगी। इस जानलेवा विषाणु से अमेरिका में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका के 50 राज्यों में से 46 में फैल चुका है और देशभर में करीब 2,000 मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की दुनिया भर में तबाही, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर

व्हाइट हाउस के लॉन में ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालात और बदतर हो सकते हैं। अगले आठ सप्ताह बहुत अहम हैं।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिन लोगों को जांच की जरूरत है उनकी सुरक्षित, तेजी और सुविधाजनक तरीके से जांच हो। उन्होंने यह पता लगाने के लिए एक वेबसाइट बनाने के वास्ते सर्ज इंजन गूगल का शुक्रिया अदा किया कि जांच की जरूरत है या नहीं। साथ ही गूगल ने नजदीक के केंद्र में जांच सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहायता की। ट्रम्प ने कहा कि गूगल के 1,700 इंजीनियर अभी इस पर काम कर रहे हैं और उन्होंने शानदार प्रगति की है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा