सूखे बोरवेल में गिरी थी 1 साल की बच्ची, 11 घंटे के बचाव कार्य के बाद सुरक्षित निकली बच्ची

By सुयश भट्ट | Dec 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बोरवेल के गड्ढे में 1 साल की दिव्यांशी गिर गई थी। जानकारी मिली है कि करीब 11 घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में जिला प्रशासन कामयाब रहा है। फिलहाल बच्ची को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल भर्ती करवाया है।

आपको बता दें कि नौगांव थाना क्षेत्र के दौनी गांव में गुरुवार की दोपहर को एक मासूम बच्ची के खेत के सूखे पड़े बोरवेल में गिर गई थी। यह हादसा तब हुआ जब दिव्यांशी नाम की बालिका अपनी मां रामसखी कुशवाहा और दो बहनों के साथ खेत पर थी।

दरअसल रामसखी खेत में पानी लगा रही थी और तभी दिव्यांशी खेलते खेलते सूखे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी। जिसके बाद गांव वालों और प्रशासन को मिली तो राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

 इसे भी पढ़ें:ग्वालियर को गडकरी ने दी करोड़ों की सौगात पर धन्यवाद के साथ-साथ सिंधिया ने माफी क्यों मांगी? 

बच्ची लगभग 15 फुट की गहराई पर फंसी थी और लगातार रो रही थी। राहत और बचाव कार्य में लगे दलों ने बोरवेल के समानान्तर लगभग 10 फुट की दूरी पर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदा। उसके बाद सुरंग बनाई गई और बच्ची को सुरक्षित निकला लिया गया।

वहीं यह अभियान लगभग 11 घंटे तक चला। इस राहत और बचाव कार्य के दौरान कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि बीच-बीच में मिटटी धंसकने लगती थी। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसे किसी तरह की चोट भी नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका