Lebanon-Israel Ceasefire | इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम प्रभावी: दशकों बाद सीधी वार्ता ने जगाई शांति की उम्मीद

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2026

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिनों का युद्धविराम स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार मध्य रात्रि (12:00 AM) से प्रभावी हो गया है। महीनों से जारी खून-खराबे और रॉकेट हमलों के बाद, इस कदम को क्षेत्र में स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है।

नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यदि यह युद्धविराम कायम रहता है तो इससे ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच कई हफ्तों से जारी विनाशकारी युद्ध के बाद, युद्धविराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों को बल मिल सकता है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और इसके कारण तेल की आपूर्ति बाधित हुई है जिसने वैश्विक बाजारों को अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Trump-Modi Talks | 'हम सब आपसे प्यार करते हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पीएम मोदी को बताया अपना 'खास दोस्त'

 

ईरान के साथ युद्ध शुरू होते ही हिजबुल्ला ने इजराइल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इजराइल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, बृहस्पतिवार रात तक उसने उत्तरी इजराइल के समुदायों को निशाना बनाकर हमले जारी रखे जिनमें कम से कम आठ लोग घायल हुए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। युद्धविराम लागू होने से कुछ ही देर पहले उत्तरी इजराइल के कुछ इलाकों में हवाई हमले के सायरन सुने गए। इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि वह हिजबुल्ला के कई रॉकेट लॉन्चर पर हमला कर रही है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती