एकतरफा प्रेम में लड़के ने नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

बालाघाट (मप्र)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय लड़की की एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने एकतरफा प्यार में उसकी हत्या की है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दुर्गेश आर्मो ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब कक्षा 11 की यह छात्रा किरनापुर थाना क्षेत्र के कोदू बर्रा गांव में अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के कमरहाटी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, 78 अस्पताल में भर्ती

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपी विवाहित है और नाबालिग लड़की को अपने साथ हैदराबाद चलने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन लड़की के मना करने पर वह उससे नाराज हो गया और उस पर हमला कर दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे

आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े