सोशल मीडिया पर ‘विवादास्पद’ टिप्पणी को लेकर एक लड़के की हत्या, दो नाबालिग पकड़े गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2024

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘विवादास्पद’ टिप्पणी करने को लेकर छूरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावरों ने छूरे से उसपर ताबड़तोड़ हमला किया। हमलावर भी नाबालिग हैं।

उन्होंने बताया कि यह लड़का पिछले दो दिनों से एक बैंक्वेट हॉल में मजदूर का काम कर रहा था। उनके अनुसार उसकी मौत के सिलसिले एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को पकड़ा।

अधिकारी का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि इस लड़के और आरोपियों के बीच शत्रुता थी जिसके चलते उसपर हमला किया गया। अधिकारी के अनुसार पूछताछ क दौरान आरोपियों ने बताया कि इस लड़के ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ‘विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने उसे रामलीला मैदान में पकड़ा और उसपर उसपर छूरे से वार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एक छूरा और मृत लड़के का मोबाइल फोन मिला है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों को बचाने की Dayanidhi Maran ने विदेश मंत्री से अपील की

Sugar Market में सरकार का बड़ा हस्तक्षेप, ₹67 से ₹54 तक लुढ़की कीमतें, Duty-Free Import को भी मिली मंजूरी

Dewas में जलभराव के बीच School Van निकालने वाला चालक अरेस्ट, 7 बच्चों की जान जोखिम में डाली थी

Xi Jinping किर्गिस्तान में SCO Summit में होंगे शामिल, पीएम मोदी भी पहुंचेंगे