जहां हुई CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, वहां चला बुलडोजर!

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2026

जयपुर के रामपुर कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को बुधवार को गिरा दिया गया। इसी इमारत में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत 21 अगस्त को दौरे के दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। राज्य सरकार ने बताया कि अब इस जगह पर ₹18 लाख की लागत से एक नई इमारत बनाई जाएगी। सीजेपी ने इसे सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के अपने अभियान की जीत बताया। पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका, जो 21 अगस्त के हमले में घायल हो गए थे, ने बताया कि स्कूल एक भैंसों के बाड़े से चल रहा था। रांका ने एक्स पर लिखा, जांच के दौरान हम पर पत्थर फेंके गए, महिलाओं के साथ मारपीट की गई और कार की खिड़कियां तोड़ दी गईं। लेकिन जब हमारे बच्चों के लिए एक अच्छा स्कूल बनेगा, तो यह सब सार्थक हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda