Rishikesh के निकट डोईवाला में बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

ऋषिकेश के निकट डोईवाला क्षेत्र के लाल तप्पड़ में बृहस्पतिवार को एक बस में आग लग गयी जिससे वह जलकर खाक हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे नेपाली फार्म से डोईवाला को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेचर विला के पास हुई। मित्तल ने बताया कि दुर्घटना के समय बस लोहाघाट से देहरादून जा रही थी। उन्होंने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वक्त बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल चार यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, घटना में बस पूरी तरह जल गयी।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।