निजी चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ वजन में गड़बड़ी को लेकर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

मुजफ्फरनगर (उप्र)। देवबंद में एक निजी चीनी मिल के अधिकारियों पर वजन में गड़बड़ी समेत अन्य तरह की अनियमतिताओं के आरोप में मामला दर्ज किया गया। चर्थावल क्षेत्र के नियामू गांव में इस मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने बुधवार को निजी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डी एन मिश्रा और जोन के प्रभारी संजय त्यागी, वजन करने से जुड़े क्लर्क पेर्शन पुंडीर के खिलाफ चर्थावल थाना में मामला दर्ज किया गया।

चीनी मिल विभाग से जुड़े अधिकारियों ने खरीद केंद्र पर छापा मारा और वजन करने वाली मशीन में गड़बड़ी देखी। यह छापेमारी इस संबंध में मिली शिकायत के बाद की गई।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पिता बनने के एक ही हफ्ते बाद क्यों देने जा रहे हैं पत्नी को तलाक?

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में