फिल्म में निवेश के नाम पर धोखा! भोजपुरी एक्टर पवन सिंह समेत 4 पर डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोप

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2025

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह और चार अन्य के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई है। 19 अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने होटल व्यवसायी विशाल सिंह की शिकायत पर पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। 14 दिन बाद मामला दर्ज किया गया। व्यवसायी ने पवन सिंह, प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय समेत चार लोगों पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अब मामले की जाँच शुरू कर दी है, बैंक खातों और फिल्म से जुड़ी फंडिंग की जाँच कर रही है। पवन सिंह का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

वकील ने कहा कि विशाल ने झांसे में आकर अपनी और अपने भाई की कंपनी से करीब 32.60 लाख रूपये अलग-अलग खाते में जमा कराए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2018 में विशाल को फिल्म का निर्माता घोषित करके 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया गया, जिसके बाद विशाल ने फिल्म के निर्माण में 1.25 करोड़ रूपये और लगाए। वकील ने कहा कि बाद में फिल्म चलने पर निवेशक को उसका मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Vamana Jayanti 2025: वामन अवतार लेकर श्रीहरि ने राजा बलि के अहंकार का किया था अंत, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

विशाल का आरोप है कि हिस्सा मांगने पर पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस मामले में कैंट थाने और पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की। पुलिस के कार्यवाही न करने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कैंट पुलिस को पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ घोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

World Heart Day 2026: Heart Health के लिए डाइट में शामिल करें साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां

Asian Games 2026: Neeru Dhanda ने जीता पहला व्यक्तिगत Gold, Trap Shooting में रचा इतिहास

Feng Shui Science से घर में बढ़ाएं Positive Energy, दूर होगी रोजमर्रा की चिंता

तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये का Hashish Oil बरामद, मालदीव तस्करी की कोशिश में चार गिरफ्तार