बरेली में विवाहिता के साथ हुई बर्बरता, तेजाब पिलाकर उतारा मौत के घाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2023

बरेली। बरेली जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की कथित तौर पर तेजाब पिलाकर हत्‍या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात को बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के उड़ला जागीर गांव निवासी विवाहिता अंजुम (25) ने अपनी मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में कहा कि मायके वालों द्वारा दहेज न दे पाने के कारण उसे ससुराल वालों ने जबरन तेजाब पिला दिया है। पुलिस के अनुसार बयान देने के कुछ घंटे के अंदर विवाहिता की मौत हो गई।

इसरार ने बताया कि 15 दिन पहले अंजुम बीमार पिता को देखने आई, तब उसने मायके वालों को बताया था कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और 2.50 लाख रुपये और कार की मांग रहे हैं। उसने बताया कि पिता को देखकर अंजुम ससुराल लौट गईं। इसरार ने बताया कि 21 फरवरी को पता चला कि उसे हरूनगला के जहांगीरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि परिजनों ने वहां जाकर देखा तो उसकी हालत गंभीर थी इसलिए गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। इसरार के अनुसार अंजुम ने पहले बताया कि ससुराल वालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया है और पति इलियास अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर