Air Force Station के गेट पर खूनी हमले की खौफनाक साजिश! वडोदरा में AK-47 के साथ पकड़ा गया जैश का आतंकी, फोन में मिले लाल क्रॉस के निशान

By रेनू तिवारी | Nov 27, 2026

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए वडोदरा स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) स्टेशन समेत अन्य अहम सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना का पर्दाफाश किया है। ATS की टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक स्वचालित असॉल्ट राइफल, कारतूस और आतंकी संगठन से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस कार्रवाई का खुलासा किया।

'डेड ड्रॉप' के जरिए हथियार लेकर लौटते समय हुई गिरफ्तारी
ATS के उपमहानिरीक्षक (DIG) सुनील जोशी ने जानकारी दी कि असम के करीमगंज जिले के निवासी 22 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरुद्दीन को गुरुवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास से पकड़ा गया। वह 'डेड ड्रॉप' तरीके से एके-47 जैसी असॉल्ट राइफल हासिल करने के बाद दाहोद से वडोदरा की ओर लौट रहा था।

गौरतलब है कि 'डेड ड्रॉप' किसी गुप्त स्थान पर आमने-सामने संपर्क किए बिना हथियार, सामान या सूचना पहुंचाने की एक गोपनीय पद्धति है। ATS ने आरोपी के पास से एके-47 जैसी दिखने वाली स्वचालित असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन, तीन कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का एक झंडा, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

‘डेड ड्रॉप’ किसी गुप्त स्थान पर आमने-सामने संपर्क किए बिना सामान या सूचना पहुंचाने का एक तरीका है। एटीएस के अनुसार टीम ने आरोपी के पास से एके-47 जैसी दिखने वाली स्वचालित असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन, तीन कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का एक झंडा, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 20,000 रुपये नकद बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी को कथित तौर पर वडोदरा स्थित वायु सेना स्टेशन के गेट पर हमला करने का काम सौंपा गया था और उसके मोबाइल फोन से वायु सेना स्टेशन की तस्वीरें बरामद की गईं। 

जोशी ने पत्रकारों को बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि गुजरात के बाहर का एक व्यक्ति, जिसका कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है, अपने आका के संपर्क में है और राज्य में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमला करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को उस समय रोका गया जब वह ‘डेड ड्रॉप’ के जरिए हथियार लेने के बाद दाहोद से वडोदरा जा रहा था। 

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कबीरुद्दीन असम से भोपाल गया था और फिर वडोदरा पहुंचा जहां वह सयाजीगंज रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरा था। इसके बाद वह ‘डेड ड्रॉप’ के जरिए हथियार हासिल करने के लिए दाहोद गया था। एटीएस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला कि वह कथित तौर पर पिछले एक साल से पाकिस्तान स्थित अपने आका मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला के संपर्क में था। एटीएस ने कहा, ‘‘उसके व्हाट्सऐप चैट से वडोदरा स्थित वायुसेना स्टेशन के प्रवेश द्वार और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर लाल क्रॉस के निशान लगे हुए चित्र मिले।’’

 जांच एजेंसी ने बताया कि कबीरुद्दीन ने कथित तौर पर यूट्यूब पर एके-47 चलाने के तरीके से जुड़े प्रशिक्षण वीडियो भी देखे थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि बरामद नकदी के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसे नया मोबाइल फोन खरीदने और हमले के लिए रसद संबंधी सहायता जुटाने के वास्ते 50,000 रुपये दिए गए थे। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी की कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान भागने, वहां जाकर बसने और शहादत हासिल करने के लिए आतंकवादी के रूप में जैश-ए-मोहम्मद संगठन में शामिल होने की भी योजना थी। 

उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 148 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश) और अन्य संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस ने कहा कि साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इस विस्तृत आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Deepathoon पर 28 नवंबर को जलेगा दीप, Supreme Court ने CRPF को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

TMC बागी Ritabrata Banerjee को झटका, High Court ने LoP और चीफ व्हिप की नियुक्ति रद्द की

शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे

Bihar में किसानों की आय बढ़ाने के लिए Krishi Road Map और Organic Farming को मिलेगी गति