जहां घुसे वहीं दफ्न, US के ग्राउंड ऑपरेशन से पहले किया साफ, भयंकर तैयारी में लगा ईरान

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो ट्रूक चेतावनी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हर हमले के जवाब में अमेरिका, ईरान के एक पुल या पावर प्लांट को बम से उड़ा देगा। वहीं दूसरी तरफ, तेहरान ने वाशिंगटन पर हमलावर रुख अपनाते हुए आरोप लगाया है कि अमेरिका 'पिकैक्स माउंटेन' को ढाल बनाकर उस पर नए हमलों की ज़मीन तैयार कर रहा है—खासकर तब, जब ट्रंप पहले ही ईरान के इस संदिग्ध अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाने की खुली धमकी दे चुके हैं। जॉर्डन की सेना का कहना है कि उन्होंने आज ईरान के कई हमलों को रोका और उन्हें नाकाम कर दिया। इससे पहले मंगलवार देर रात अमेरिकी सेना ने ईरान के पश्चिमी और दक्षिणी शहरों पर हमले किए थे। जैसा कि ईरानी अधिकारियों ने बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि हर बार जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले किसी जहाज को निशाना बनाएगा, तो अमेरिका एक पुल या बिजली संयंत्र को बम से उड़ाकर तबाह कर देगा।

इसे भी पढ़ें: WSJ Report: US-Israel के घातक हमलों के बाद भी Iran की Missile Power बरकरार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा बड़ा खतरा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस पल के बाद से, जब भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी भी अन्य हथियार से हमला करेगा, संयुक्त राज्य अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट पर बमबारी कर उसे पूरी तरह नष्ट कर देगा, जिसमें राजधानी तेहरान के अंदर या उसके पास मौजूद ठिकाने भी शामिल हैं। ट्रंप इससे पहले भी ईरानी नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दे चुके हैं—जिसे युद्ध अपराध माना जा सकता है। पिछले हफ्ते फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि अगर ईरान टेबल पर आकर बातचीत नहीं करता है, तो अमेरिका "ईरान के सभी पुलों को नष्ट कर देगा।

प्रमुख खबरें

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?

Delhi Court ने इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Good News for LPG Users! सरकार ने घटाया रिफिल बुकिंग समय, अब 25 दिन में मिलेगा Cylinder

Durga Puja विज्ञापन में 11 भुजाओं वाले चित्र पर TMC ने Suvendu Adhikari सरकार को घेरा