दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली।  दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के रामलाल आनंद कॉलेज को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां दहशत फैल गई। दरअसल, कॉलेज के एक कर्मचारी के फोन पर बम होने की धमकी वाला संदेश आया था। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा कि कर्मचारियों को सुबह 9:34 बजे व्हाट्सऐप पर बम होने की धमकी वाला संदेश मिला था। 

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस की टीम एक एम्बुलेंस, बम निरोधक दस्ते और बम का पता लगाने वाले दल के साथ कॉलेज पहुंची और उसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को वहां से बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘कॉलेज में तलाश और जांच जारी है, लेकिन अभी तक हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट

West Bengal में रेलवे ट्रैक धंसने से ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए चलीं अतिरिक्त Buses

UP Flood: 26 जिलों में 17500 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

Delhi Police ने यूपी के बुलंदशहर से इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया