राजगढ़ में चूने से भरा कंटेनर नाले में गिरा, क्लीनर की मौत चालक पर केस दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Dec 09, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोलपंप के समीप पुलिया की रेलिंग तोड़कर नाले में गिरे चूना से भरे कंटेनर के क्लीनर का शव सोमवार सुबह मिल गया था। वहीं हादसे के बाद थाना कोतवाली पहुंचे चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एटीएम से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में क्रेनों की मदद से घटना के छह घंटा बाद कंटेनर को नाले के बाहर निकाला गया था। वहीं दुर्घटना के बाद चालक देवराज भैरवा (25) साल निवासी अजमेर राजस्थान जान बचाते हुए थाना पहुंच गया था। नाले का पानी निकालकर सोमवार सुबह शव की तलाशी शुरु की गई थी, जिसमें क्लीनर शिवराज (18) पुत्र सुगनलाल भैरवा निवासी भगवानपुरा राजस्थान का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की दी है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा