हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लगी: श्रीलंका नौसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

कोलंबो। हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लग गयी। श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा ने बताया कि लाइबेरिया के झंडे वाला एमएससी जहाज 22 जून को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ था और वह सिंगापुर की ओर जा रहा था किंतु श्रीलंका की समुद्री सीमा के पार जाने के बाद उसमें आग लग गयी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के नौसेना को इस जहाज में आग लगने की सूचना दी गयी। उन्होंने कहा कि चूंकि जहाज अब भी श्रीलंका की तलाश एवं बचाव सीमा में है, इसलिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter