By अभिनय आकाश | Mar 12, 2026
भागलपुर के पीरपैती थाना क्षेत्र में हुए ऋषभ झा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भागलपुर के वय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 मार्च की शाम ऋषभ झा को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई वह काफी चौंकाने वाली थी। दरअसल मृतक ऋषभ झा और उसके दोस्त पास के ही एक स्थान पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। कुछ और लोग वहां हथियार लेकर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोली चल गई। बंदूक दोस्त सौरभ के हाथ में थी।
एक हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर बुलाई गई है। आप लोगों को ज्ञात होगा कि 10 तारीख को एक सूचना प्राप्त हुई थी। यानी ये घटना नौ की रात्रि की थी तिरपति थाना क्षेत्र की जहां पर एक व्यक्ति जिनका नाम ऋषभ जा था और उनको गोली लगी थी और अगले दिन इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई और जैसे ही घटना का हम लोगों को संज्ञान 10 तारीख को सुबह प्राप्त हुआ थाना को उसके बाद जो इसमें अनुसंधान हुआ उसके बाद जो हम लोगों को प्राथमिकी के लिए जो आवेदन पड़ा उसके आधार पर जांच करते हुए और अनुसंधान करते हुए एसडीपीओ त्रिपती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।