Shiv Sena UBT के लिए 'करो या मरो' की घड़ी! दिल्ली में सांसदों की अहम बैठक, व्हिप तय करेगा पार्टी का भविष्य

By रेनू तिवारी | Jun 18, 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भीतर जारी भीषण अंदरूनी खींचतान के बीच आज (बृहस्पतिवार) नई दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल की एक बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक होने जा रही है। संसद परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली यह बैठक कानूनी और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से यह तय करेगी कि उद्धव ठाकरे अपनी संसदीय ताकत बरकरार रख पाते हैं या उन्हें एक और बड़े विभाजन का सामना करना पड़ेगा। पार्टी नेतृत्व ने बुधवार को ही एक सख्त व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि यह बैठक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ बगावत की राह पर चल रहे सांसदों के खिलाफ अयोग्यता (Disqualification) की कार्यवाही का कानूनी रास्ता तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।

अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत, उद्धव खेमे के साथ हैं, जबकि बाकी छह सांसद संजय पाटिल, संजय देशमुख, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और संजय जाधव अलग खेमे में हैं। अगर बागी गुट का एक भी सांसद इस बैठक में शामिल हो गया तो उस गुट को अलग दल की मान्यता नहीं मिल सकती। सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपील की है कि पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी ‘‘बागी’’ गुट को मान्यता न दी जाए।

सूत्रों के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि इस बढ़ते संकट के बीच शिवसेना (उबाठा) के बागी नेताओं के एक गुट ने बुधवार को अनौपचारिक रूप से लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात करके लोकसभा में पार्टी के नौ में से छह सांसदों का समर्थन होने का दावा किया। दिल्ली में बृहस्पतिवार को होने वाली यह अहम बैठक कानूनी और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से तय करेगी कि उद्धव ठाकरे अपनी संसदीय ताकत बरकरार रख पाते हैं या उन्हें पार्टी में एक और बड़े विभाजन का सामना करना पड़ता है। यदि ऐसा होता है तो 2006 में राज ठाकरे के शिवसेना से अलग होने के बाद यह पार्टी में तीसरा बड़ा विभाजन होगा।

News Source - PTI Information  

 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती