प्यार के रिश्ते का बेरहम अंत, पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2025

पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक महिला ने मोटरसाइकिल चला रहे अपने पति पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना में पेशे से किसान शिबाजी देबबर्मा का चेहरा और गर्दन झुलस गया, जिसके बाद उन्हें गोविंद बल्लप पंत (जीबीपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। सिधाई के थाना प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिमाद्री सरकार ने बताया, शिवाजी देबबर्मा अपनी पत्नी सुमित्रा देबबर्मा के साथ बुधवार को बाइक से चांदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक सुमित्रा ने अपने पति पर तेजाब डाल दिया।

प्रभारी अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला घरेलू हिंसा की शिकार थी और शायद इसी वजह से उसने पति पर तेजाब फेंका। उन्होंने कहा, पीड़ित की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, क्योंकि उसका इलाज किया जा रहा है। हम घटना पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। हमने तलाशी ली और ऐसा प्रतीत होता है कि तेजाब हमले के बाद महिला फरार है।

इसे भी पढ़ें: आठ महीने तक मासूम लड़की के साथ दरिंदगी, ओडिशा की बेटी से रेप करने वाला सूरत से गिरफ्तार

इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दावा करते हुए कहा था कि राज्य में 2023 से आपराधिक घटनाओं में तेजी से कमी आई है। साहा ने यह बयान अगरतला के असम राइफल्स ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा में 2023 की तुलना में 2024 में 19.4 प्रतिशत कम आपराधिक घटनाएं हुईं। 2025 के पहले पांच महीनों में, 2024 की तुलना में 12.35 प्रतिशत कम मामले सामने आए।’’ साहा ने कहा, ‘‘राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर कुल 110 मामले दर्ज हुए, जबकि राष्ट्रीय औसत 422 है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘2024 में, इसके पिछले वर्ष की तुलना में मादक पदार्थ और अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती में 106 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प्रमुख खबरें

Meghalaya में Conrad Sangma सरकार से UDP ने तोड़ा नाता

जेलों में जातिगत भेदभाव: 23 राज्यों के जवाब न देने पर Supreme Court ने जताई नाराजगी

ISSF World Championship में भारत का जलवा, 50 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

IDBI Bank के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म