दिनदहाड़े HPCL के प्लांट में घुसकर किया था डबल मर्डर, योगी की पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में ठोकी गोली

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2026

बदायूं पुलिस ने  एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि पुलिस कार्रवाई के दौरान सिपाही ओमबीर सिंह भी घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 12 मार्च की दोपहर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट में घुसकर डीजीपी और असिस्टेंट सेल्स मैनेजर की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक पूर्व कर्मचारी पर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! जांच जारी

नौकरी से निकाले जाने से था नाराज़

बताया जा रहा है कि आरोपी को करीब तीन महीने पहले कंपनी ने ब्लैकलिस्ट कर नौकरी से निकाल दिया था। तभी से उसका अफसरों से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दे चुका था और इस संबंध में मामला अदालत में भी चल रहा था। खतरे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों की ओर से पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह और बरेली रेंज के डीआईजी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर