बुजुर्ग को कार में बंद कर ताजमहल घूमने निकला परिवार, गार्ड ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पश्चिमी द्वार पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में एक सुरक्षा गार्ड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को महाराष्ट्र सरकार के स्टिकर वाली एक बंद कार के अंदर बेहोशी की हालत में बंधा हुआ पाया। महाराष्ट्र नंबर प्लेट वाली एक कार को संदिग्ध रूप से काफी देर से खड़ी देखकर, गार्ड ने गौर से देखा तो पाया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। कार के अंदर की भीषण गर्मी ने उसकी हालत और बिगाड़ दी थी। गार्ड द्वारा मदद के लिए पुकारे जाने पर तुरंत कार्रवाई की गई और कार की खिड़की तोड़कर उस व्यक्ति को बचाया गया। पर्यटन निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया, कार का शीशा तोड़कर बुज़ुर्ग व्यक्ति को बाहर निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर