शादी से कुछ घंटे पहले काजल अग्रवाल ने शेयर की ये तस्वीर, कहा- तुफान से पहले की शांति

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2020

काजल अग्रवाल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तैयारियों के लिए खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। कुछ घंटों में, वह अपने लंबे समय के प्रेमी गौतम किचलू से मुंबई के एक आलीशान होटल में होने वाले भव्य समारोह में शादी करेंगी। तस्वीर में काजल अग्रवाल काफी शांत नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स से भारत वापस लौट रही हैं सनी लियोन! शेयर की घर से आखिरी तस्वीर

ये तस्वीर शादी से पहले उनके परिवार के सदस्यों द्वारा एक संगीत समारोह के फंक्शन की है जिसमें काजल को दुल्हन के मेकअप में देखा जा सकता है। उन्होंने हाथों में भरी हुई चूड़िया भी पहनी हुई हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके शादी का लंहगा पिछे दीवार के पास लटका हुआ है। तस्वीर पर काजल ने कैप्शन दिया है शादी के तूफान से पहले की शांति।

nbsp;

शादी के कुछ घंटों पहले का समय एक लड़की के लिए काफी अलग होता है। वह काफी सर्वस फील करती है। काजल के चेहरे पर भी आप एक शांति को मेहसूस कर सकते हैं। इससे पहले काजल ने अपनी शादी के फंक्शन की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

6 अक्टूबर को, काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया पर कदम रखा। वह एक उद्यमी और डिजाइनर हैं। गौतम, डिस्कर्न लिविंग के संस्थापक भी हैं, जो एक कंपनी है जिसका उद्देश्य फर्नीचर, पेंटिंग और सजावट के सामानों की बिक्री करना है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA