कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन: पांच क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर पांच सूत्री खाका पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। भारत, श्रीलंका, मालदीव और मारिशस की सहभागिता वाले एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह ने नौवहन सुरक्षा, आतंकवाद एवं कट्टरवाद से मुकाबला तथा साइबर सुरक्षा सहित पांच विशिष्ट क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के खाके पर सहमति व्यक्त की। मालदीव में दो दिवसीय बैठक के अंत में बृहस्पतिवार को इस समूह, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन ने एक घोषणापत्र पेश किया। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने किया। इसमें सहयोग बढ़ाने के लिये पांच क्षेत्रों की पहचान की गई जिसमें नौवहन सुरक्षा, आतंकवाद एवं कट्टरवाद से मुकाबला, साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी एवं राष्ट्रों के बीच संगठित अपराध से मुकाबला, महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे की सुरक्षा तथा आपदा राहत एवं तकनीकी मानवीय सहायता शामिल है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव