भिवंडी में मेट्रो लाइन- 5 के साथ बनेगा फ्लाईओवर: मुख्यमंत्री फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यातायात संबंधी समस्याओं को दूर किए जाने के मकसद से ठाणे-भिवंडी-कल्याण भूमिगत मेट्रो रेल लाइन- 5 के साथ-साथ एक फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे जिला प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मेट्रो लाइन-5, नए फ्लाईओवर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्यों के एक साथ कार्यान्वयन से भिवंडी शहर के समग्र विकास को गति मिलेगी।

विज्ञप्ति में फडणवीस के हवाले से कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना भिवंडी के लोगों के लिए मेट्रो रेल लाइन जितनी ही महत्वपूर्ण है और इसे तत्काल शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान

Tripura Flood: भारी बारिश के बाद 1,305 लोग सुरक्षित निकाले गए, 17 राहत शिविर बने

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार