चीन में एक पूर्व बैंकर को रिश्वत लेने के जुर्म में मौत की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

बीजिंग। चीन की एक अदालत ने 15.1 करोड़ डॉलर की घूस लेने के जुर्म में एक पूर्व बैंकर को मौत की सजा सुनायी है जो अपने आप में विरला मामला है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बुधवार को बताया कि चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स (सीएचआईएच) के पूर्व महाप्रबंधक बाई तिआनहुई को मंगलवार को तिआनजिन की एक अदालत ने मौत की सजा सुनायी। तिआनजिन की एक अदालत द्वारा सुनाए फैसले के अनुसार, उसके आजीवन राजनीतिक अधिकार भी छीन लिए गए और उसकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गयी है। उसकी अवैध आय को बरामद किया जाएगा और उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 2012 में सत्ता संभालने के बाद से भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत कई चीनी अधिकारियों को सजा सुनायी गयी है लेकिन मौत की सजा विरले ही दी गयी है क्योंकि उनमें से ज्यादातर ने अपना अपराध कबूल कर लिया और इसके बदले में उन्हें मृत्युदंड के बजाय जेल की लंबी सजा सुनायी गयी। बाई भ्रष्टाचार के लिए मौत की सजा पाने वाला चीन का दूसरा अधिकारी है। जनवरी 2021 में भी इसी अदालत ने सीएचएएम के पूर्व चेयरमैन लाई शियोमिन को मौत की सजा सुनायी थी।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई