Thane School Horror | ठाणे के स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने जांच शुरू की

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के माता-पिता ने एक अज्ञात व्यक्ति पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, माता-पिता ने आरोप लगाया है कि नीले कपड़े पहने एक व्यक्ति ने 30 जुलाई को सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच स्कूल परिसर में उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के अनुसार, स्कूल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इलाके के अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इलाके के अन्य गवाहों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली, दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की मिली है सजा

पिछले साल अगस्त में, ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल के शौचालय में एक पुरुष अटेंडेंट ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद व्यापक विरोध और आक्रोश फैल गया था। आरोपी अक्षय शिंदे, बाद में पुलिस वाहन में ले जाते समय कथित जवाबी पुलिस गोलीबारी में मारा गया था। 

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Nishikant Dubey पर टिप्पणी मामला: Delhi High Court ने पूर्व वित्त सचिव को दिया निर्देश

Chhattisgarh Cabinet का बड़ा फैसला, 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीद

Gurugram में 1.25 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ाया, ट्रक समेत दो तस्कर अरेस्ट

Mumbai Metro Line 12A को कैबिनेट समिति की मंजूरी, कल्याण और तलोजा जुड़ेंगे