Shahjahanpur में मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल गैंगस्टर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में पशु चोरी में लिप्त एक गैंगस्टर को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर विभिन्न जिलों में 68 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को पीटीआई-को बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान निगोही क़स्बा निवासी सईद बंजारा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बंजारा पाकड़ चौकी रोड पर घूमते मिला।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बंजारा अपनी बाइक से भागा और बस्ती के बाहर बाइक फिसलने से गिर गया, जिसके बाद उसने भागते हुए पुलिस पर गोली चलाई।

एसपी ने कहा कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, हरदोई में गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के अलावा 68 मुकदमे दर्ज है जिनमें ज्यादातर पशु चोरी के हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ayodhya के बाद अब Murshidabad में बाबरी मस्जिद पर घमासान, Humayun Kabir ने निकाली बाबरी यात्रा

Tata Punch EV Facelift की Launch Date आई सामने, नए लुक और फीचर्स से मचाएगी धमाल

मुर्शिदाबाद में Babri Masjid पर बोले Keshav Prasad Maurya, बन भी गई तो टिक नहीं पाएगी

Top 10 Breaking News | 12 February 2026 | UN Report: Jaish-e-Mohammed Linked to Deadly Red Fort Attack | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें