By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025
बलिया जिले में फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खुशी यादव (19) ने फेफना थाना क्षेत्र में पियरिया गांव स्थित अपने ननिहाल में शुक्रवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसके माता-पिता अपने गांव ब्रह्माइन रहते थे। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि युवती ने फांसी क्यों लगाई, इस मामले की छानबीन की जा रही है।