कर्नाटक में वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद स्वास्थ्यकर्मी की मौत, अधिकारी ने कहा- टीका से कोई लेनादेना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक में दो दिन पहले कोविड-19 का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य विभाग के 43 वर्षीय कर्मचारी की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। बल्लारी जिले के नागराजू स्वास्थ्य विभाग के स्थायी कर्मचारी थे। विभाग ने बताया कि उन्हें 16 जनवरी को अपराह्न करीब एक बजे टीका लगाया गया था और वह सोमवार सुबह तक ठीक थे। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए दूसरे देशों से मिल रहे अनुरोध, संभावित निर्यात को लेकर हुई बैठक: सूत्र 

इस बारे में स्वायत्त सरकारी संस्थान श्री जयदेव हृदय रोग विज्ञान और अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ सी एन मंजूनाथ ने कहा, ‘‘मृत्यु केवल संयोग है और इसका टीका लगाने से कोई लेनादेना नहीं है।’’ मंजूनाथ कर्नाटक सरकार की कोविड-19 संबंधी तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

प्रमुख खबरें

BHU CHS SET 2026: BHU ने जारी किया School Admission 2026 का नोटिस, जानें क्या है Last Date और Exam Pattern

Jammu Border पर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम, 8 करोड़ की Heroin जब्त

Middle East की बिसात पर Pakistan की बड़ी चाल, PM Shehbaz Sharif और MBS की मुलाकात पर दुनिया की नज़र

Bollywood Wrap Up | हाई-प्रोफाइल शादियाँ और गॉसिप | गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा | जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें