उज्जैन में कपड़ा बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी गई

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार सुबह छोटी उद्योगपुरी में कपड़ा बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई। इसे काबू पाने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया। आगजनी में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। नगर निगम फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सुबह 6:00 बजे छोटी उद्योगपुरी में कपड़ा बनाने वाले कारखाने (पावर लूम) में भीषण आग लग गयी।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो गिरफ्तार

जिसकी सूचना पर 6 से 7 फायर फाइटर और वाटर लारी माैके पर रवाना की गईं थीं। 10 से 12 कर्मचारियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा था, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। आगजनी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके कारण आसपास बने कारखानों में काम कर रहे श्रमिकों के बीच अफरातफरी का माहौल था। गनीमत रही कि आग आसपास बने कारखानों तक नहीं पहुंची और समय पर काबू पा लिया गया। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.