घटना की कराई जाए उच्च स्तरीय जांच, पूर्व रेल मंत्री लालू बोले- दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

कोरोमंडल ट्रेन बहुत ही फास्ट ट्रेन है और मैंने भी इसमें सफर किया हुआ है। जिस तरह से लापरवाही बरती गई और परिणामस्वरुप इतनी बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही लालू यादव ने पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की भी बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा: ममता बनर्जी

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम दो यात्री ट्रेनें, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से 900 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान एक मालगाड़ी भी चपेट में आ गई। 

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन