भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 25, 2026

प्रमुख अमेरिकी उद्योग संगठन ने भारत और अमेरिका से इस साल के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों में अधिक स्पष्टता लाने की अपील की है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा से पहले उद्योग संगठन ने यह बात कही। भारत- अमेरिका व्यावसायिक परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले दो दशकों में भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और साल के अंत तक पारस्परिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना दोनों देशों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगा।

उन्होंने कहा कि यूएसआईबीसी के सदस्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के पक्षधर हैं और दोनों सरकारों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं। गोयल अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित मिलवॉकी में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए यहां आएंगे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand