असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़कर शख्स ने जबरन छीना माइक

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तेलंगाना दौरे पर हैं। आज उन्होंने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित किया। इसी दौरान उनकी सभा में भारी हंगामा भी मच गया। दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। हिमंत बिस्वा सरमा जब मंच पर मौजूद थे, उसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंच गया और माइक छीनने की कोशिश करने लगा। जानकारी के मुताबिक जो शख्स मंच पर पहुंचा था, वह तेलंगाना राष्ट्र समिति का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। स्टेज पर चढ़ने के साथ ही उस शख्स ने माइक को मोड़ दिया। तभी हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर नीचे उतारा। हंगामा करने वाले शख्स का नाम नंदू बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा का केजरीवाल पर तंज, बोले- जब तक मजबूर न किया जाए, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं !

आपको बता दें कि तेलंगाना में भाजपा लगातार अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में है। यही कारण है कि तेलंगाना में भाजपा की ओर से जमकर प्रचार किया जा रहा है। आज अपने संबोधन के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना राष्ट्र समिति और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तथा कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सीएम केसीआर बीजेपी मुक्त राजनीति की बात करते हैं। लेकिन हम वंशवाद मुक्त राजनीति की बात करते हैं। हम अभी भी हैदराबाद में उनके बेटे और बेटी की तस्वीरें देखते हैं। वंशवाद की राजनीति से मुक्त हो देश की राजनीति। 

इसे भी पढ़ें: हिमंत बिस्व सरमा के आह्वान को मिला असम की जनता का समर्थन, राष्ट्रविरोधियों के खिलाफ खड़ा हुआ मुस्लिम समाज

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा महालक्ष्मी मंदिर की यात्रा पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार देश के लिए, लोगों के लिए होनी चाहिए, लेकिन परिवार के लिए कभी नहीं। देश में एक उदार मोर्चा और एक रूढ़िवादी है और दोनों के बीच ध्रुवीकरण हमेशा मौजूद रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिका कि हैदराबाद में तेलंगाना भाजपा के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। मां भारती की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण और तेलंगाना के विकास के लिए काम करने का उनका उत्साह राज्य और उसके लोगों के लिए शुभ संकेत है।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Quality: मंगलवार को 227 रहा AQI, छावनी क्षेत्र में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

Vehicle Scrappage नियमों में संशोधन से Auto Companies को 25,000 करोड़ की राहत

Punjab Elections 2027: गुजरात के इस चाणक्य के सर्वे ने बदल दिया खेल, ऐसे तय हुई बीजेपी-अकाली दल की दोस्ती

MPSC पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच ने दाखिल की पहली चार्जशीट, अनुभाग अधिकारी मुख्य साजिशकर्ता