तुर्की में तैयार हुआ था भारत के खिलाफ 'मानव बम', रूस ने किया पर्दाफाश, देश को थी दहलाने की साजिश

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

भारत में किसी बड़े आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी को रूस ने पकड़ लिया। उसके बाद उस आतंकवादी ने जो खुलासे किए हैं, इससे जाहिर होता है कि भारत के खिलाफ कितनी बड़ी साजिश रची जा रही थी। भारत को दहलाने का पूरा गेम प्लान था। लेकिन अपने नापाक साजिश को अंजाम देने से पहले ही आतंकवादी भारत के दोस्त रूस के शिकंजे में फंस गया। आतंकवादी ने आपने खुलासे में साफ तौर पर कहा है कि वह भारत में किसी बड़े आतंकवादी हमले की तैयारी में था। उसने भारत को दहलाने के लिए तुर्की में ट्रेनिंग भी ली थी। वह मानव बम बन गया था और आत्मघाती हमले की फिराक में भारत पहुंचने वाला था। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि यह आतंकी साजिश बेहद खतरनाक थी और इसे रचा था आईएस के आतंकियों ने। 

इसे भी पढ़ें: ‘पुतिन का दिमाग’ कहे जाने वाले रूसी राष्ट्रवादी विचारक डुगिन की बेटी की कार धमाके में मौत

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तत्कालीन प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी के दिल्ली ईकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के तत्कालीन प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर को लेकर विवादित टिप्पणियां की थी जिसके बाद मुस्लिम देशों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और पार्टी ने नुपुर को निलंबित और कुमार को निष्कासित कर दिया था। खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और इससे संबंधित सभी संगठनों को भारत में प्रतिबंधित किया गया है। वे इराक और सीरिया में कई हमले करने के लिए जिम्मेदार हैं। गृह मंत्रालय ने आतंकवादी समूह पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि भारत के युवाओं की संगठन में भर्ती और उन्हें कट्टर बनाया जाना देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है, खासकर जब ऐसे युवा भारत लौटते हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके संभावित प्रभाव पड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

बाल विवाह रोकने के लिए UNGA में 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस का प्रस्ताव पारित

Europe को Diesel आपूर्ति में भारत की हिस्सेदारी 60% पहुंची, Vortexa रिपोर्ट में खुलासा

Solo Traveler Safety Guide: अकेले घूमने से पहले जान लें ये 5 Essential Rules

Kerala: Suprabhaatham ने की Kanthapuram की तरफदारी, VD Satheesan पर उठाए सवाल