दरबार साहिब की घटना पर बोले सुखबीर बादल, जज की कमीशन बैठाकर होनी चाहिए जांच

By अनुराग गुुप्ता | Dec 20, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कथित बेअदबी करने की कोशिश की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश की सियासत भी गर्माती जा रही है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर निशाना साधा है। 

दरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति स्वर्ण मंदिर में रेलिंग को पार कर पवित्र स्थान पर पहुंच गया। इस घटना से हरकत में आए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्यों ने उसे पकड़ा। जब उसे एसपीजीसी के कार्यालय ले जाया जा रहा था तब आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के एक दिन बाद कपूरथला में भी ऐसा ही घटना हुई। 

इसे भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश: मारे गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

स्वर्ण मंदिर की घटना के एक दिन बाद निजामपुर गांव में एक गुरुद्वारे में निशान साहिब का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों और सिख संगठनों के सदस्य उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गए, जिसमें एक एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार