Nainital में तेंदुए ने हमला कर महिला को मौत के घाट उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में मंगलवार को एक तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नैनीताल जिले में तेंदुए के हमले में महिला की मौत की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

नैनीताल के पुलिस अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने यहां बताया कि घटना दोपहर बाद ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोदा में हुई जहां रेखा देवी अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में सूखी लकड़ियां और अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गयी थी।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद सभी महिलाएं घर लौट आयीं लेकिन देवी नहीं लौटी जिसके बाद उसके परिवार वालों ने जंगल में उसकी खोजबीन शुरू की जहां उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर फैल गया है जिन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तेंदुए के हमले की बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। कुछ दिन पहले 26 दिसंबर को जिले के धारी ब्लॉक में एक तेंदुआ एक महिला को उसके घर के पास से उठाकर झाड़ियों में ले गया था। बाद में महिला का शव बरामद हुआ था।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल