Baghpat में खेतों की कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2024

बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के जंगल में एक तेंदुआ खेतों में लगे कंटीले तारों में फंस गया, जिसे दस घंटे के बचाव अभियान के बाद पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला वन अधिकारी वंदना फोगाट ने बताया कि बिनौली क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में वन विभाग की चारदीवारी के पास ही एक खेत है। सुबह खेत मालिक ने देखा कि तेंदुआ खेत में लगे कंटीले तारों में फंसा है, जिसके बाद उसने वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। फोगाट के अनुसार तेंदुआ थोड़ा घायल है, जिसे उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री