अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए काफी काम करने की जरूरत: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

अडोनी (आंध्र प्रदेश)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार द्वारा पंगु की गई देश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए काफी कार्य करने की आवश्यकता है, भले ही रुपया मजबूत हो या कमजोर। राहुल गांधी ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था की ताकत को नष्ट कर दिया है और यह सिर्फ डॉलर के मूल्य का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ मजबूत या कमजोर रुपये का विचार, अच्छा है या बुरा... वास्तव में यह उससे कहीं अधिक सूक्ष्म है। यह वास्तव में उस तरह काम नहीं करता है। लेकिन सवाल यह है कि आप भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में किस प्रकार देखते हैं और क्या सोचते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर भाजपा की आई पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज बोले- ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं

कांग्रेस नेता ने कहा कि मजबूत रुपये के फायदे और नुकसान दोनों हैं और उन्हें ध्यान में रखना होगा। वायनाड के सांसद ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रोजगार के मौकों का सृजन हमेशा छोटे और मध्यम व्यवसायों तथा मजबूत कृषि क्षेत्र के कारण हुआ है। उन्होंने कहा, नोटबंदी और जीएसटी ने इन दोनों व्यवस्थाओं को नष्ट कर दिया। लाखों छोटे व्यवसाइयों ने व्यवसाय छोड़ दिया। रोजगार पैदा करने की भारत की क्षमता पंगु हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, गरीबों और मध्यम वर्ग से धन का बड़े पैमाने पर हस्तांतरण कुछ एक अमीर व्यवसायियों को हुआ। राहुल ने व्यवसायी गौतम अडानी के अप्रत्यक्ष संदर्भ में कहा, दुनिया का तीसरा सबसे धनी व्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री का करीबी सहयोगी और मित्र हैं। हर कोई समझता है कि वह वास्तव में कैसे तीसरे सबसे धनी आदमी बन गए। 

प्रमुख खबरें

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि