UP में महिलाओं के लिए हुआ खूब काम, अब नहीं रुकने वाली है विकास की धारा: PM मोदी

By अनुराग गुप्ता | Dec 21, 2021

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में हम कुंभ में प्रयागराज की पवित्र भूमि पर आए थे, तब संगम में डूबकी लगाकर अलौकिक आनंद का अनुभव प्राप्त किया। तीर्थ राज प्रयाग की ऐसी पावन भूमि को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। 

महिलाओं के हाथों में आई बैंकिंग की ताकत 

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने बैंक सखियों के ऊपर 75 हजार करोड़ रुपये के लेनदेन की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 75 हजार करोड़ रुपये का कारोबार गांवों में रहने वाली मेरी बहनें-बेटियां कर रही हैं। जितना लेन-देन गांव में होगा, उतनी ही उनकी आमदनी होगी। इनमें से ज्यादातर बैंक सखियां वो बहनें हैं जिनके खुद के खाते भी नहीं थे लेकिन आज इन महिलाओं के हाथों में डिजिटल बैंकिंग की ताकत आ गई है। इसलिए देश देख रहा है कि यूपी में कैसे काम हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: साजिश के तहत मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, सरकार अपना काम नहीं कर रही: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने, माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है- अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है, जो सम्मान दिया है, उनकी गरिमा बढ़ाई है, वो अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda