सूरत में प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को झारखंड के एक प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। झगड़ा दोनों के बीच टिकट बुक करने को लेकर हुआ था। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि आरोपी राजेश वर्मा भाजपा का कार्यकर्ता है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

आरोपी के कार्यालय के बाहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सहायक पुलिस आयुक्त ए. एम. परमार ने कहा, ‘‘ झारखंड के वासुदेव वर्मा ने राजेश को उसके गृह निवास का टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे।’’ एसीपी ने कहा, ‘‘ वासुदेव के टिकट लेने के लिए वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई और फिर राजेश ने वासुदेव की पिटाई कर दी।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता