मंच पर थे मोदी, शाह, राजनाथ समेत वीवीआईपी, Himanta Biswa Sharma के शपथग्रहण में कारतूस लेकर पहुंचा शख्स

By अभिनय आकाश | May 12, 2026

असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से कुछ जिंदा गोलियां बरामद हुईं। खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान जिंदा गोलियां बरामद की गईं, जहां हिमंता बिस्वा शर्मा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उसे बसिष्ठा पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था। हालांकि, उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है, बरामदगी से जुड़े हालातों का पता लगाने और यह निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है कि क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था। गुवाहाटी के खानापारा पशु चिकित्सालय में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 57 वर्षीय हिमंता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: Assam में Himanta Biswa Sarma की ताजपोशी, PM Modi बोले- आप एक उत्कृष्ट प्रशासक हैं

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं नेअसम में नवगठित भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि राज्य अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। सरमा के अलावा, चार अन्य मंत्रियों ने भी नए मंत्रिपरिषद में शपथ ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के नेता चरण बोरो और वरिष्ठ भाजपा नेता अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा एनडीए शासित 22 राज्यों के नेता और मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया